फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   meeting

कोरोना महामारी में एक-दूसरे का करें सहयोग, बाहर से आए व्यक्तियों की कराएं जांच

Mon, 10 May 2021 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
meeting
महोबा। जैतपुर ब्लॉक सभागार में सोमवार को कोविड -19 के मद्देनजर उपजिलाधिकारी सुथान अब्दुला की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। बैठक में ग्राम प्रधानों को कोरोना संक्रमण के बाबत जागरूक किया। उन्हें निर्देश दिए गए कि बाहर से आए व्यक्तियों की तुरंत सूचना दें। गांव में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखें।
विज्ञापन

बैठक में उपजिलाधिकारी सुथान अब्दुल्ला ने कहा कोरोना एक युद्ध की तरह है, लेकिन साफ सफाई, लॉकडाउन व सामाजिक दूरी का पालन कर इसे हमें जीतना है।
उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा अपने-अपने गांव में ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक करें। लोगों को मास्क का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करें। सीओ तेज बहादुर सिंह ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान शांति व्यवस्था बनाए रखें और चुनावी रंजिश को भूलकर कोरोना काल में एक दूसरे का सहयोग करें।
विज्ञापन

तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा ने प्रधानों से कहा कि गांव में कोई भूखा न रहने पाए। कोटेदार से मिलकर खाने की व्यवस्था कराए या तुरंत उसकी सूचना दें, ताकि समय से उसे मदद मिल सके। प्रभारी चिकित्साधिकारी जैतपुर डॉ. पीके सिंह ने कोरोना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार कृष्णराज सिंह, नायब तहसीलदार राधे श्याम गौंड, बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा, एसएचओ रविंद्र कुमार तिवारी, एसएचओ श्याम प्रताप पटेल, एडीओ पंचायत कमलेश अनुरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed