फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Medals and certificates distributed to Olympiad winners

ओलंपियाड विजेताओं को बांटे गए मेडल व प्रमाणपत्र

Tue, 02 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Medals and certificates distributed to Olympiad winners
मेडल व प्रशस्ति पत्र के साथ ओलंपियाड विजेता प्रतिभागी। - फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर के संत जोसफ्स इंग्लिश मीडियम इंटर कॉलेज में साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र बांटे गए। प्रमाण पत्र पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

सत्र 2020-2021 में 1,400 शहरों के 56 हजार विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने साइंस ओलंपियाड प्रतियोगिता में भाग लिया। वर्ष 2019 तक यह परीक्षा विद्यालय परिसर में ही आयोजित की जाती थी लेकिन कोरोना के चलते इस सत्र यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई। इसमें संत जोसफ्स इंग्लिश मीडियम के छात्र आरुष वर्मा ने साइंस ओलंपियाड में प्रदेश में नौंवी और अंतर्राष्ट्रीय जोन में 17वीं रैंक हासिल की। इसी तरह सामान्य ज्ञान ओलंपियाड में लकी अंसारी ने प्रदेश में आठवीं और अंतर्राष्ट्रीय जोन में 13वीं रैंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। दोनों छात्रों को विशेष योग्यता प्रमाण पत्र के साथ गोल्ड मेडल व 500 रुपये नगद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा कृष्ण राज, अनुज रिछारिया, आयुष अवस्थी, आर्यन सोनी, कृति रावत, ऊर्जा चौरसिया, रितिक पाराशर, नैंसी व लाइबा अंसारी को बेहतर अंक अर्जित करने पर गोल्ड मेडल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed