फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mayawati made a distinct identity in the country

मायावती ने देश में बनाई अलग पहचान

Thu, 15 Jan 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 15 Jan 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
mayawati made a distinct identity in the country

विज्ञापन
अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बसपा ने पिछड़ाें को सम्मान देकर विधान सभा में पहुंचाया। 1984 में बहुजन समाज पार्टी का गठन किया गया था। बसपा के संस्थापक कांशीराम ने 1984 से 1989 तक मंडल कमीशन लागू करने के लिए संघर्ष किया और 1989 में मंडल कमीशन लागू  हुआ। मंडल जोन को-ऑर्डिनेटर बीएम कुशवाहा ने कहा कि उप्र में मुख्यमंत्री के रूप में मायावती ने सबसे अधिक समय व्यतीत किया है। देश के अंदर 85 प्रतिशत बहुजन समाज को भागीदारी देने का काम बसपा सुप्रीमो ने किया है। जबकि अन्य दलाें ने पिछड़ों की उपेक्षा की है।
महोबा विधायक राजनारायन बुधौलिया ने कहा कि भाजपा जिस तरह से माहौल बना रही है, वह चिंता का विषय है। इसलिए हमें और सभी पार्टी कार्यकर्ताआें को 2017 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। उन्हाेंने कहा कि हम सभी आपसी भेदभाव भूलकर एकजुट होकर संगठन और पार्टीहित में कार्य करें। तभी मायावती का सपना पूरा होगा। उन्हाेंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताआें को अब गांव-गांव जाकर बसपा की नीतियों से रूबरू कराने की जरूरत है। पूर्व विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि आने वाले समय में मायावती को मुख्यमंत्री बनाकर रहेंगे। इसके लिए सभी कार्यकर्ताआें को अभी से जुटना होगा। जिससे मिशन 2017 सफल हो सके। उन्हाेंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में ही दलिताें, गरीबाें को न्याय मिलेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरगोविंद वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र शुक्ला, लईक मोहम्मद, संतोष वर्मा, आवेश त्रिपाठी, कमलेश वर्मा, विजय बहादुर राजपूत सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार बौद्ध ने किया।
विज्ञापन


जन्मदिन पर काटा 59 किलो का केक
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 59वें जन्मदिवस पर बसपाइयों ने 59 किलो का केक काटकर खुशियां मनाईं। केक कटते ही बसपाइयों ने तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हों एक हजार... गीत गाकर पूर्व मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी। इसके बाद मंच पर कलाकारों ने गीत संगीत के जरिए हैप्पी बर्थडे टू यू की धुन पर गीत सुनाया। बाद में जुटी भारी भीड़ को केक वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
गुरुवार को सुबह पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिवस पर बसपा कार्यकर्ताआें ने जिला अस्पताल पहुंचकर 59 किलो फलों का वितरण किया। मरीज फल पाकर खुश नजर आए और मरीजों ने भी मायावती को जन्मदिन की मुबारकबाद दी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, बसपा नेता देवेंद्र शुक्ला, लईक मोहम्मद सहित तमाम बसपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed