कबरई (महोबा)। लखीमपुर खीरी की घटना में जान गंवाने वाले किसानों का अस्थि कलश जिले की सीमा पर पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ल के नेतृत्व में किसान शहीद अस्थि कलश यात्रा का पूरे कस्बे में भ्रमण के बाद कस्बे के कलशहा बाबा धाम में पहुंची। शहीद किसानों नछत्तर सिंह, दलजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह व शहीद पत्रकार रमन कश्यप के अस्थि कलश पर मौजूद किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रामआसरे शुक्ल, हरिहर दीक्षित, दीपक तिवारी, सुखलाल वर्मा, प्रेमनारायण विश्वकर्मा, नीरज तिवारी, पीयूष, शिवम, गयादीन यादव, अरिमर्दन सिंह, रामजीवन केवट आदि किसान मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ल ने बताया कि रविवार के दिन अस्थि कलश यात्रा कबरई में ही रात विश्राम करेगी, सोमवार सुबह 11 बजे अस्थि कलश यात्रा बांदा के लिए रवाना करेगी।