Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Markets are decked up for Dhanteras, with a turnover of Rs 30 crore expected.

Mahoba News: धनतेरस को लेकर सजे बाजार, 30 करोड़ के कारोबार की आस

Fri, 06 Nov 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Markets are decked up for Dhanteras, with a turnover of Rs 30 crore expected.
महोबा। पांच दिन तक चलने वाले रोशनी के पर्व दिवाली की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस के साथ होगी। धनतेरस के लिए बाजार सजकर तैयार हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफरों की भरमार है। ग्राहकों के उत्साह को देखते हुए ऑटोमोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक समेत अन्य बाजारों में धनतेरस पर 30 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर हर कोई कुछ न कुछ खरीदकर शगुन मनाएगा।
विज्ञापन

धनतेरस को लेकर बर्तन बाजार, साज-सज्जा, इलेक्ट्रॉनिक दुकानें, सराफा, ऑटोमोबाइल, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां समेत विभिन्न दुकानों में भारी स्टॉक किया गया है। कोई स्टील और पीतल के बर्तन खरीदेगा तो कोई चांदी के सिक्के खरीदकर पर्व मनाएगा। ऑटोमोबाइल में जहां इलेक्ट्रॉनिक बाइकें लोगों को लुभा रही हैं। वहीं कार शोरूमों में 15 लाख तक की रेंज की कारें बुक की गई हैं। धनतेरस को लेकर जिले की 15 से अधिक बाइक एजेंसियों में 500 से अधिक बाइकों और 30 से अधिक चार पहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

राघव होंडा के प्रोप्राइटर विशाल बोहरा ने बताया कि उनकी एजेंसी में 25 स्कूटी की बुकिंग हो चुकी है। प्रत्येक वाहन की खरीद पर निश्चित उपहार दिया जा रहा है। धनतेरस व दिवाली पर अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। मां माया ऑटोमोबाइल्स के प्रोप्राइटर ऋतुराज सिंह ने बताया कि अभी तक 10 से अधिक ट्रैक्टर और बैकहो लोडर की बुकिंग हो चुकी है। इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद है। सराफा व्यापारी शिवकुमार सोनी ने बताया कि धनतेरस को चांदी के सिक्कों की मांग सर्वाधिक है। चांदी के सिक्के पांच, 10 व 20 ग्राम के उपलब्ध हैं।वहीं इलेक्ट्रॉनिक बाजार में मोबाइल, एलईडी टीवी की सबसे ज्यादा बुकिंग हुई है। सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन बाजार में रहेगी। इसको देखते हुए दुकानदारों ने बड़ी संख्या में माल मंगाया है। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामजी गुप्ता का कहना है कि पिछले वर्ष धनतेरस पर करीब 15 करोड़ का कारोबार हुआ था। इस बार धनतेरस से दिवाली तक दोगुना कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस पर शाम 6.02 बजे से पूजा का मुहूर्त
महोबा। धनतेरस का पर्व छह नवंबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पं. भरत त्रिपाठी ने बताया कि धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा वाहन, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, बर्तन, झाड़ू, साबुत धनिया समेत कई चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन पीतल और चांदी के धातु से बनी चीजें खरीदने से कई गुना शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम छह बजकर दो मिनट से सात बजकर 57 मिनट तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed