फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Man Post Office fell from power shortage

मैन पावर की कमी से डाक घर फेल

Sat, 14 Mar 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sat, 14 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Man Post Office fell from power shortage
वर्षों से पुराने भवन में चल रहे डाक घर के भवन का जीर्णोद्धार और  रंग रोगन कराकर इसे चमका दिया गया। साथ ही हाल ही में इसे बैंकों की तर्ज पर सीबीएस सिस्टम से भी लैस कर दिया गया है। लेकिन लंबे समय से मैन पावर की कमी होने से डाक घर की सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही है। रिक्त पड़े पदों और संसाधनाें के अभाव में डाक घर कार्मचारियों को भी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी विभागों में नौकरी, सरकारी कामकाज व अन्य प्रकार की डाक सेवाओं के लिए लोग डाक घर पर निर्भर रहते हैं। प्रतिदिन मनी आर्डर, रजिस्ट्री, पार्सल सहित तमाम तरह की डाक आती हैं। लेकिन डाक घर में डाकियाें की कमी के चलते डाक समय से घराें तक नहीं पहुंच पाती। जिससे लोगाें को डाक लेने के लिए बार-बार डाकघर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। वहीं परीक्षार्थियों को समय से एडमिट कार्ड ने मिलने से छात्र-छात्राएं  प्रतियोगी परीक्षाआें से भी वंचित रह जाते है। वहीं अनेक प्रकार की डाक घराें तक न पहुंचने से लोग डाकघर के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


दिनों दिन बढ़ रहा कोरियर का कारोबार
डाक घर की सेवाओं का समुचित लाभ न मिलने से लोगों ने कोरियर का सहारा लेना शुरू कर दिया है। प्राइवेट कोरियर समय से डाक पहुंचाने के कारण लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं। डाक की सेवाएं न सुधरने से जहां डाक घर की आमदनी कम हो रही है, वहीं दिनों दिन कोरियर का क्षेत्र फैलता जा रहा है। जिससे धीरे-धीरे डाक घर से लोगाें का मोहभंग होने लगा है। यही वजह है कि डाक घर अब केवल आरडी का पैसा जमा करने और निकालने व सरकारी डाकों के आदान प्रदान का केंद्र बनकर रह गया है।
विज्ञापन

इंसेट
डाक घर में कितने पद खाली
पद का नाम         स्वीकृत पद       रिक्त पद
पोस्ट मास्टर           01               01
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेजरर                 01               01
सहायक               05               01
पोस्ट मैन             05                02

इंसेट
डाक घर में विभिन्न पद रिक्त पड़े हैं। जिसका असर डाक घर की सेवाओं पर पड़ रहा है। मैन पावर की कमी के चलते डाक घराें तक पहुंचाने में देरी हो जाती है। उच्चाधिकारियाें को तीन बार लिखकर अवगत कराया जा चुका है। साथ ही रिक्त पदाें को भरने की मांग भी की जा चुकी है।
रमेश चंद्र द्विवेदी, इंचार्ज पोस्टमास्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed