{"_id":"6aee246b3a1ef6522906c299","slug":"man-consumes-poisonous-substance-after-wife-fails-to-return-from-her-parents-home-dies-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-130417-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
विज्ञापन
= चार नवंबर को फोन पर पत्नी से हुई थी बात, झांसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम
खरेला (महोबा)। पत्नी के मायके से ससुराल न लौटने से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की रात उसकी मौत हो गई।
थाना खरेला के परथनिया गांव निवासी पवन पाल (22) की शादी दो साल पहले थाना पनवाड़ी के फदना गांव निवासी दीक्षा के साथ हुई थी। करीब चार माह पहले उसकी पत्नी अपनी मां के साथ मायके चली गई थी। इसके बाद वह ससुराल वापस नहीं आ रही थी। एक सप्ताह पहले पवन मामा के साथ पत्नी को लेने मायके गया था, लेकिन बात नहीं बनी।
चार नवंबर की शाम को पवन की फोन पर पत्नी से बातचीत हुई थी। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे महोबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई जयकरण ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। पत्नी के मायके से वापस न आने से पवन परेशान था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। उधर, थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव ने बताया कि पत्नी के वापस न आने से हताश होकर युवक के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। (संवाद)