{"_id":"6aee250a8672c710cd0ba677","slug":"man-consumes-poisonous-substance-after-wife-fails-to-return-from-her-parents-home-dies-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-130402-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: खेत की सिंचाई करने गए किसान का कुएं में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: खेत की सिंचाई करने गए किसान का कुएं में उतराता मिला शव
विज्ञापन
फोटो 06 एमएएचपी 04 परिचय-किसान रामसिंह पटेल (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
-पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होने की कह रही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखारी/खरेला। कोतवाली चरखारी के कीरतपुरा गांव में बृहस्पतिवार की रात खेत की सिंचाई करने गए किसान का शव कुएं में उतराता मिला। आशंका हताई जा रही है कि खेत में पानी लगाते समय पैर फिसलने से वह कुएं में गिरे। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।
कीरतपुरा निवासी रामसिंह पटेल (55) पंद्रह बीघा भूमि पर खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। रबी फसल की बोआई के लिए वह रात को खेत की सिंचाई करने गए थे। शुक्रवार की सुबह जब परिजन खेत पहुंचे तो रामसिंह का शव समीप में स्थित कुएं में उतराता मिला।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की पत्नी विमला ने बताया कि पति खेत की सिंचाई करने गए थे। हादसा कैसे हुआ, यह नहीं पता। हो सकता है कि पैर फिसलने से वह कुएं में गिरे हों। उधर, कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।