फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   man attempted self-immolation in mahoba

महोबा: दो माह से नहीं मिला मानदेय, सफाईकर्मी ने किया आत्मदाह का प्रयास

Thu, 22 Jul 2021 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Jul 2021 11:30 PM IST
सार

विजय का आरोप है कि उसे मई व जून माह का मानदेय नहीं मिला। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन भुगतान नहीं हो सका।

विज्ञापन
man attempted self-immolation in mahoba
सफाईकर्मी ने किया आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले के नगर पालिका में संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारी ने दो माह का मानदेय न मिलने पर आत्मदाह का प्रयास किया। गुरुवार की दोपहर तीन वर्ष की मासूम के साथ नगर पालिका पहुंचे कर्मचारी ने ईओ कार्यालय के बाहर शरीर पर कैरोसिन छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर कर्मचारी से माचिस छीन ली। जिससे बड़ी घटना टल गई। बाद में कर्मचारी को जल्द भुगतान कराने का आश्वासन देकर वापस घर भेज दिया गया। शहर के मोहल्ला माथुरनपुरा निवासी विजय कुमार नगर पालिका में ठेकेदारी पर सफाई का कार्य करता है।
विज्ञापन


विजय का आरोप है कि उसे मई व जून माह का मानदेय नहीं मिला। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन भुगतान नहीं हो सका। जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई। गुरुवार की दोपहर वह अपनी तीन वर्ष की मासूम बच्ची भावना के साथ नगर पालिका पहुंचा और मानदेय न मिलने पर आत्मदाह किए जाने की बात चीख-चीखकर कहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो कर्मचारी व अन्य लोग मजाक समझे लेकिन जब उसने अपने सिर में कैरोसिन डाल लिया और जेब से माचिस निकालकर तीली जलाने का प्रयास किया तो मौजूद कर्मचारियों हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने दौड़कर किसी तरह माचिस छीनी और उसे बचाया।


घटना के दौरान लोगों का मजमा लग गया। बाद में सफाई निरीक्षक सुनील राजपूत ने वेतन दिलाने का आश्वासन देेकर काम पर वापस भेज दिया। उधर एसडीएम/नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद अवेश का कहना है कि ठेकेदार के कहने के बाद भी कर्मचारी काम पर नहीं आ रहा था। आत्मदाह का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। जांच कराकर मानदेय दिलाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed