{"_id":"6af9f1ddf0d068260d0a7f37","slug":"make-fertilizers-available-to-farmers-at-the-prescribed-price-mahoba-news-c-225-1-mah1001-130678-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: किसानों को निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराएं उर्वरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: किसानों को निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराएं उर्वरक
विज्ञापन
महोबा। डीएम प्रभास कुमार की अध्यक्षता में कृषि, सहकारिता, पशुपालन व खाद्य विपणन विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी सहकारी और निजी उर्वरक बिक्री केंद्र निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से खोलकर किसानों को सभी उर्वरक निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराएं। उर्वरक बिक्री में किसी प्रकार की ओवररेटिंग व टैगिंग की स्थिति उत्पन्न न हो। यदि किसी बिक्री केंद्र पर ओवररेटिंग और टैगिंग की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएम को अवगत कराया गया कि वर्तमान में जिले में यूरिया 9,036 मीट्रिक टन, डीएपी 2,057 मीट्रिक टन और एनपीके 1,023 मीट्रिक टन उपलब्ध है। जिला कृषि अधिकारी प्रेमचंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि वर्तमान आवश्यकता को देखते हुए जिले में उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त है। बताया कि 16 नवंबर को जनपद बांदा में लगने वाली 400 मीट्रिक टन डीएपी की रैक से सहकारिता विभाग को उर्वरक प्राप्त होगा।वर्तमान रबी सीजन में अब तक डीएपी 6,300 मीट्रिक टन, यूरिया 2,000 मीट्रिक टन व एनपीके 800 मीट्रिक टन का वितरण किया जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अब तक सात उर्वरक बिक्री केंद्रों के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। डीएम ने पशुपालन विभाग की समीक्षा में निर्देश दिए कि संरक्षित गोवंश को निर्धारित मानकों के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में भूसा और चारा उपलब्ध कराया जाए। शीत ऋतु को देखते हुए गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। बाद में डीएम ने खाद्य विपणन विभाग की समीक्षा की। बैठक में एडीएम वित्त इंद्र नंदन सिंह, उप कृषि निदेशक रामसजीवन आदि मौजूद रहे।