फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   makan me chori

मकान से चोरों ने उड़ाया नगदी समेत हजारों का माल

Fri, 04 Jun 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
makan me chori
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के इंदिरा नगर में गुरुवार की रात चोरों ने एक मकान से नगदी समेत हजारों रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। घटना के समय पीड़ित परिवार गहरी नींद में सोता रहा। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में सौंपी है।
विज्ञापन

कस्बे के इंदिरा नगर निवासी बेवा नीलम सिंह की बस स्टैंड में फोटोकॉपी की दुकान है और पुत्र के साथ रहती है। गुरुवार की देर शाम वह दुकान बंद करके घर पहुंची और खाना खाने के बाद सो गई। तभी चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए और अलमारी में रखी 20 हजार रुपये, सोने-चांदी के आभूषण व मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद चोर मकान की बाहर से कुंडी भी लगा गए। शुक्रवार की सुबह जब परिजन जागे तो सामान बिखरा व माल गायब मिला। पड़ोसियों ने कुंडी खोली तब नीलम ने पूरी घटना बताई। पीड़िता ने थाना पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष दिनेेश का कहना है कि टीम बनाकर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed