फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Troubled shopkeeper dies after eat poison due to debt recovery, report filed on five including two women

महोबा: कर्ज वसूली से परेशान दुकानदार की जहर खाने से मौत, दो महिला समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 11 Dec 2021 08:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 11 Dec 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Troubled shopkeeper dies after eat poison due to debt recovery, report filed on five including two women
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
महोबा कोतवाली में साहूकारों की कर्ज वसूली से तंग आकर महिला दुकानदार ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना से गुस्साएं परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया। कोतवाली में लोगों की भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महोबा के गांधीनगर वार्ड के आल्हा चौक पूंछ वाली गली निवासी जयंती गुप्ता पति की मौत बाद से किराना की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती थी। शुक्रवार की रात जयंती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुत्र व रिश्तेदारों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज दौरान महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन


शनिवार को मृतका के पुत्र और परिजनों ने साहूकार लोगों पर धमकी देने से महिला द्वारा आत्महत्या करने का आरोप लगाया। एक सैकड़ा लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर दो नामजद महिला और तीन अन्य सहित पांच के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक घंटे तक हंगामा काटा। कोतवाल बलराम सिंह ने पांच पर मामला दर्ज कराते हुए हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पुत्र मनीष गुप्ता ने तहरीर में बताया कि एक वर्ष पहले 20 हजार रुपये उधार लिए थे। कर्ज के बदले ब्याज में दो लाख रुपये लेने के बाद अब दोनों महिलाएं मंजू अवस्थी व मंजरी गुप्ता 20 लाख मांग रहीं थी। रुपये न देने पर दुकान-मकान में कब्जा करने की धमकी दी जा रही थी। पुत्र ने बताया कि उसकी मां अनपढ़ थी।


उनसे स्टांप व चेक में रकम लौटाने के एवज में पहले से अंगूठा भी लगवा लिया था। शुक्रवार को फिर दो महिला और तीन पुरुषों सहित आए पांच लोगों ने घर आकर धमकी दी। जिससे परेशान होकर मां ने जहर खाकर जान दे दी। कोतवाल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फोटो 11 एमएएचपी 08 परिचय-कोतवाली में परिजन व नागरिकों को समझाती पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed