{"_id":"60ba47038ebc3e7517725d0d","slug":"mahoba-reward-amount-was-increased-to-one-lakh-on-the-fugitive-sp-manilal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोबा: क्रशर कारोबारी मौत के मामले में नामजद भगोड़े एसपी मणिलाल पर इनाम की राशि एक लाख की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: क्रशर कारोबारी मौत के मामले में नामजद भगोड़े एसपी मणिलाल पर इनाम की राशि एक लाख की गई
Fri, 04 Jun 2021 09:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
इंद्रकांत त्रिपाठी (मृतक कारोबारी) आईपीएस मणिलाल पाटीदार
- फोटो : amar ujala
भगोड़ा घोषित महोबा के तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर घोषित पुरस्कार की राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। आईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र की संस्तुति के बाद एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने शुक्रवार को पुरस्कार की राशि बढ़ा दी।
उधर, प्रयागराज यूनिट की एसटीएफ व चित्रकूट धाम परिक्षेत्र की दो टीमें राजस्थान और अहमदाबाद समेत अन्य संभावित स्थानों पर भगोड़े आईपीएस की तलाश में जुटी हैं। महोबा के कबरई थाना क्षेत्र में रहने वाले क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी को आठ सितंबर 2020 को संदिग्ध हालात में गोली लग गई थी।
13 सितंबर को कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल में इंद्रकांत की मौत हो गई थी। मामले में इंद्रकांत के भाई रविकांत ने तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार, कबरई थाना प्रभारी देवेंद्र शुक्ला, सिपाही अरुण यादव व व्यापारी ब्रह्मनंद व नरेश सोनी के खिलाफ हत्या व भ्रष्टाचार समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मामले की जांच एसपी क्राइम प्रयागराज आशुतोष मिश्रा कर रहे हैं। विवेचना के दौरान हत्या के मामले को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने की धारा 306 में बदल दिया गया था। तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार को छोड़कर बाकी सभी आरोपी लखनऊ जिला कारागार में निरुद्ध हैं।
एसपी को छोड़कर सभी के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। इधर, पुलिस और एसटीएफ की टीमें लगातार भगोड़े आईपीएस की तलाश कर रही हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है।
कोर्ट के सख्त रुख अपनाने के बाद एसटीएफ के अलावा आईजी व प्रयागराज के एसपी क्राइम व घटना की विवेचना कर रहे आशुतोष मिश्रा की टीमें मणिलाल की तलाश में राजस्थान के डुंगरपुर स्थित मणिलाल के पैतृक आवास के अलावा यूपी, एमपी व गुजरात के बड़ोदरा और अहमदाबाद समेत कई शहरों की खाक छान चुकी हैं, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं लगा सकी हैं।