फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

एक-एक वोट से बनती है सरकार, मतदान अवश्य करें: डीएम

Wed, 26 Jan 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
mahoba news
मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाते जिला निर्वाचन अधिकारी। - फोटो : MAHOBA
महोबा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने कलक्ट्रेट से जागरूकता के लिए 22 वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद वीरभूमि स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। वहीं उप कारागार में जेलर भोलानाथ मिश्र ने कर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता मालिक है। मालिक की यह जिम्मेदारी है कि संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी लोग 20 फरवरी को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। पिछली बार यहां 66 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार सभी लोग मिलकर यह आंकड़ा 80 प्रतिशत से ऊपर पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के एक-एक मत से ही सरकार बनती है। जिले में पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021-22 में बेहतर काम करने के लिए बीएलओ को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा युवा मतदाताओं को एपिक मतदाता पहचान पत्र भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन

एडीएम आरएस वर्मा ने कहा कि हर अधिकार के पीछे कर्तव्य भी जुड़ा होता है, इसलिए हम सभी को मतदान के प्रति जागरूक रहना होगा। वीरभूमि महाविद्यालय के प्राचार्य लेफ्टिनेंट सुशील बाबू ने कहा कि सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्राचार्या सरगम खरे तथा नवरस म्यूजिकल ग्रुप के संचालक अबोध सोनी द्वारा द्वारा शानदार जागरूकता गीत प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, डीआईओएस एसपी सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार, प्रभारी मीडिया एंड कम्यूनिकेशन सतीश यादव, शिक्षक शैलेश तिवारी, समाजसेवी दाऊ तिवारी, तहसीलदार सदर बालकृष्ण सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed