{"_id":"614388f58ebc3eb26a465183","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6525966165","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनिज निधि से कराएं जाएंगे शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल के कार्य: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनिज निधि से कराएं जाएंगे शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल के कार्य: डीएम
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला खनिज न्यास की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में खनिज न्यास निधि से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल आदि कार्य कराए जाने के निर्देश जिला खनिज अधिकारी को दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मदारन देवी रोड, बालिका विद्यालय कुलपहाड़, टोला कला प्राथमिक विद्यालय के प्रस्ताव पास हो चुके हैं, इनका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बम्हौरी बेलदारन, जमाला, पहाड़िया, गौहारी, मंझोल, फतेपुर के प्राथमिक विद्यालय के निर्माण कार्य तथा पसवारा, पहरा, मकरबई एवं डहर्रा के तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य प्रस्ताव आने पर खनिज न्यास निधि से बजट आवंटित करके कराया जाएगा। मॉडल विद्यालयों के लिए समीक्षा कर ली जाए और प्रस्ताव बनाकर खनिज न्यास निधि से निर्माण कार्य कराए जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे जुबेर बेग, जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह, जिला खनिज अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सहित जिला खनिज न्यास से संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
दो साल में 20 करोड़ से कार्य कराए
जिला खनिज अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला खनिज न्यास निधि में 40 करोड़ रुपये हैं। दो साल में 20 करोड़ रुपये से सड़क निर्माण, स्टेडियम निर्माण, अस्पताल का उच्चीकरण समेत विभिन्न कार्य कराए गए हैं। जिनके लिए निधि से पैसा दिया गया है।