{"_id":"610987e58ebc3e88dd7a438b","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6441403141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई हाईस्कूल में 98 फीसदी अंक पाकर अम्बरीश बने टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई हाईस्कूल में 98 फीसदी अंक पाकर अम्बरीश बने टॉपर
विज्ञापन
जिला टॉपर छात्र अम्बरीश सिंह का मुंह मीठा कराते माता-पिता
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) हाईस्कूल के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। आरबीपीएस कुलपहाड़ के छात्र अम्बरीश सिंह ने 98 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। टॉपर व मेेधावी छात्र-छात्राओं के घर जश्न का माहौल रहा। जिले के विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सात विद्यालयों में पंजीकृत 594 परीक्षार्थियों में सभी उत्तीर्ण रहे। विद्यालयों में मेधावियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया।
सीबीएसई हाईस्कूल का परिणाम जानने के लिए छात्र-छात्राओं में उत्सुकता नजर आई। दोपहर 12 बजे के बाद परिणाम जारी किए गए। बेहतर अंक अर्जित करने वाले बच्चों के चेहरों पर खुशी और कम अंक आने वाले परीक्षार्थियों के चेहरों पर मायूसी दिखी। हालांकि कोरोना महामारी के चलते इस दफा परीक्षाएं नहीं हुईं। सभी छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया गया।
सीबीएसई में अम्बरीश सिंह टॉपर रहे जबकि संत जोसफ्स कॉलेज की छात्रा जोया खान 97.8 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और आरबीपीएस कुलपहाड़ के छात्र राघवेंद्र राजपूत व ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के छात्र आयुष यादव 97.2 फीसदी अंक पाकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा साहू इंटरनेशनल स्कूल के अनुराग साहू को 97, संत जोसफ्स के आदित्य गुप्ता व संस्कृति पुरवार 96.4, केंद्रीय विद्यालय के अक्षित शर्मा 96, संत जोसफ्स के यश चंसौरिया 95.8 व साहू इंटरनेशनल की सृष्टि जैन 95.6 फीसदी अंकों के साथ टॉप-10 सूची में शामिल रहीं। टॉपर व मेधावियों के माता-पिता व अन्य परिजनों ने उनका मुंह मीठा कराकर खुशी जताई।
लक्ष्य बनाकर तैयारी करने से मिली सफलता
सीबीएसई हाईस्कूल के जिला टॉपर अम्बरीश सिंह अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ गुरुजनों को देते हैं। उनका कहना है कि कड़ी मेहनत व लक्ष्य बनाकर तैयारी करने से सफलता प्राप्त की है। आगे भी वह बेहतर अंक लाने का प्रयास करेंगे। उनका सपना देश के विकास में सहयोग करने का है।

साहू इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर खुशी का इजहार करती प्रधानाचार्या - फोटो : MAHOBA