{"_id":"60393c858ebc3ee9276a2063","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6143583174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ी मलहरा को हरा महोबा ने जीती शील्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ी मलहरा को हरा महोबा ने जीती शील्ड
विज्ञापन
विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी देते मुख्य अतिथि
- फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा स्थित मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में महोबा की टीम ने गढ़ी मलहरा टीम को 77 रन से हराकर शील्ड अपने नाम कर ली। इसके बाद समारोह आयोजित कर विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
महोबा व गढ़ी मलहरा टीम के बीच शुक्रवार को फाइनल मैच खेला गया। टॉस जीतकर महोबा टीम के कप्तान लकी पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए महोबा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। कप्तान लकी ने 48 व साहिल ने 44 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी गढ़ी मलहरा की टीम 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । इसमें फहीम ने 28 व छोटू ने 26 रन का योगदान दिया। इसके बाद विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्राण सिंह यादव, नगर अध्यक्ष रोशन अली, पूर्व प्रधान प्रेमचंद तिवारी, महेंद्र पाटकार, इकबाल मोहम्मद, संदीप यादव व पवित्र पांडे य समेत तमाम लोग मौजूद रहे।