{"_id":"60393b328ebc3ee9307558b2","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6143566180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार की लापरवाही से गई मासूम की जान, भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार की लापरवाही से गई मासूम की जान, भाई गंभीर
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : MAHOBA
बेलाताल (महोबा)। क्षेत्र के मंगरौल खुर्द गांव में जल निगम की पानी की टंकी का निर्माण करा रहे ठेकेदार की लापरवाही ने एक बालक की जान ले ली। जबकि, दूसरा किशोर जिंदगी के लिए अस्पताल में संघर्ष कर रहा है। ठेकेदार बालक व किशोर को 50 रुपये का लालच देकर निर्माणाधीन पानी की टंकी के परिसर की बाउंड्री की तराई के काम करा रहा था। उसी दौरान बच्चे बाउंड्री के ऊपर गुजरी 11000 वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से नीचे गिर गए।
मंगरौल खुर्द गांव निवासी भगवान दास अहिरवार का बेटा निर्मल (11) और उसका ममेरा भाई पवा, श्रीनगर निवासी अनिकेत (15) के साथ शुक्रवार को घर के पास ही निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास खेल रहा था। उसी दौरान टंकी का निर्माण करा रहे ठेकेदार ने दोनों बच्चों को 50-50 रुपये देने का लालच देकर बिल्डिंग की तराई के काम में लगा दिया। दोनों भाई टंकी परिसर में बनी बाउंड्री पर चढ़कर तराई कर रहे थे। उसी दौरान दोनों के सिर बाउंड्री के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गए। करंट का झटका लगने से दोनों बाउंड्री से नीचे गिर गए। इससे निर्मल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, परिजन व आसपास के लोग घायल अनिकेत को सीएचसी ले गए, जहां वह जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।
पांचवीं कक्षा में पढ़ता था निर्मल
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मरा निर्मल क्षेत्र की एक स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। वह माता-पिता की चार संतानों में दूसरे नंबर का था। निर्मल की मौत की सुनते ही मां देवका, पिता भगवान दास समेत परिवार के सभी लोग दहाड़े मार कर रो पड़े। मां को रोते-रोते अस्पताल में बेहोश हो गई। रिश्तेदारों ने किसी तरह दुखी परिजनों को संभाला।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही मामा के घर आया था अनिकेत
श्रीनगर क्षेत्र के पवा गांव निवासी प्रेम चंद्र का बेटा अनिकेच कुछ दिन पहले ही मामा भगवान दास के घर आया था। दोपहर में वह फुफेरे भाई निर्मल के साथ घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान ठेकेदार ने पैसों का लालच देकर उसे भी बाउंड्री की तराई के काम में लगा दिया था।
नहीं है घटना की जानकारी
घटना की जानकारी नहीं है। आईजी की मीटिंग में शामिल होने के लिए महोबा आया हूं। अगर ठेकेदार बच्चों से काम करा रहा था, तो यह बाल श्रम की श्रेणी में आता है। मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
-रविंद्र कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष, कुलपहाड़, महोबा