{"_id":"60393a8c8ebc3ee9702bf1af","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6143555165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ के घर आए युवक की जलकर मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ के घर आए युवक की जलकर मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते गोविंद के भाई पुष्पेंद्र व राजा, साथ बैठा रिश्तेदार
- फोटो : MAHOBA
खरेला (महोबा)। खरेला थाना क्षेत्र के पाठा गांव में बुआ के घर आए ट्रक चालक गोविंद सिंह (40) की गुरुवार रात आग से जलकर मौत हो गई। भाइयों का कहना है कि घटना के वक्त उनके पिता भी बुआ के घर में थे। वहां गोविंद का पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ता देख फुफेरे भाइयों ने ही गोविंद को जिंदा जला दिया है। खरेला थाना पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योडी गांव निवासी बृजेंद्र सिंह का बेटा गोविंद सिंह एक ऑयल कंपनी में अटैच ट्रक चलाता था। वह गुरुवार को पाठा गांव निवासी बुआ सरोज के घर आया था। रात में गोविंद का शव सरोज के घर के पास जला मिला। सूचना पाकर पहुंची खरेला थाना पुलिस ने गोविंद के भाइयों पुष्पेंद्र व राजा को घटना की जानकारी दी। साथ ही पुलिस गोविंद को सीएचसी चरखारी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, गोविंद के भाइयों का कहना है कि पिता बृजेंद्र पाठा गांव में अपनी बहन सरोज के घर में रहते हैं। गुरुवार को पाठा गांव में भागवत कथा का समापन व भंडारा था। इसी में शामिल होने के लिए गोविंद वहां गया था। पुष्पेंद्र के मुताबिक किसी घरेलू बात को लेकर गोविंद का पिता से विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर फुफेरे भाई विजय विक्रम सिंह ने चचेरे भाई संजय सिंह के साथ मिलकर गोविंद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। थानाध्यक्ष विजय सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच व कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अलग रहती है पत्नी
पुष्पेंद्र ने बताया कि गोविंद की शादी कुछ साल पहले सोनम नाम की महिला से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही सोनम और गोविंद में मनमुटाव हो गया था। इसके बाद सोनम गोविंद को छोड़कर चली गई थी। अब वह कहीं अलग रहती है।