{"_id":"5ed68e168ebc3e90591e56f7","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp5634017153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगी दुकानें
विज्ञापन
महोबा। जिले में अनलॉक-1 के दौरान विभिन्न गतिविधियों को शुरू किए जाने के लिए डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने हॉटस्पॉट एरिया को छोड़कर जिले की सभी दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खोलने के आदेश जारी किए हैं। दुकानें खोलने के अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं। धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट व शापिंग मॉल 8 जून से खोले जाएंगे।
डीएम ने बताया कि जिले में टाइल्स, हैंडपंप, सेनेटरी, सरिया, लोहा, पेंटस की दुकानें, बालू, सीमेंट, ऑप्टीकल्स, गैस-चूल्हा रिपेयरिंग, हवा पंचर, टायर-ट्यूब, ऑटो मोबाइल्स, पार्ट्स, सर्विस सेंटर, कंप्यूटर फोटो स्टेट, मोबाइल व रिपेयरिंग, प्रिंटिंग प्रेस, टेंट हाउस, बैल्डिंग, मेडीसन, क्लीनिक, किराना की दुकानें, दूध की दुकानें, बेकरी, मिठाई, चाट-समोसे व स्टेशनरी की दुकानें साप्ताहिक बंदी को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खोली जाएंगी। इसके अलावा कपड़े की दुकानें मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को इसी समय पर खुलेंगी। सोना-चांदी, आर्टिफिशियल, ज्वैलरी, घड़ी, बर्तन, जनरल स्टोर, कांच की चूड़िया, जूते व क्राकरी की दुकानें सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को सुबह 9 से शाम 7 बजे तक खुलेंगी।
डीएम ने बताया कि मुख्य सब्जी मंडी सुबह 4 से 7 बजे तक खुलेगी। सब्जी मंडी का रिटेल वितरण सुबह 6 से 9 बजे तक होगा। शहरी क्षेत्र में कोई साप्ताहिक मंडी नहीं लगेगी। ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक दूरी के साथ साप्ताहिक मंडी लगाने की अनुमति होगी। डीएम ने निर्देश दिए कि जिले में जो भी दुकानें खुलेंगी, उनके दुकानदारों को मास्क व ग्लव्स का इस्तेमाल करना होगा।