फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

crime_25 par fir

Fri, 03 Apr 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
महोबा। लॉकडाउन को लेकर अब पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जगह-जगह तैनात पुलिस कर्मी राहगीरों और बाइक सवारों को खदेड़ रहे हैं। इस दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन कर सड़क पर घूमने वाले 25 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, 510 प्रवासी श्रमिकों में से 72 गुरुवार को भाग गए थे। जबकि 10 क्वारंटीन श्रमिक शुक्रवार को भाग गए। 428 श्रमिक केंद्रों में बचे हैं।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए 132 क्वारंटीन केंद्रो में रखे गए प्रवासी श्रमिकों की संख्या दिन पर दिन कम होती जा रही है। शुक्रवार को प्रशासन ने खासी सख्ती दिखाई। बाइक से निकलने वालों के कागजात चेक किए। मोहल्लों में बैठने वाले लोगों को खदेड़ दिया गया है। मस्जिदों से एनाउंस करके घरों में नमाज पढ़ने की अपील की गई। नमाज के बाद लोग सीधे घरों से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन

नेहरू इंटर कॉलेज पनवाड़ी में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र से शुक्रवार को सुबह 10 प्रवासी श्रमिक भाग गए। क्वारंटीन केंद्रों से श्रमिक घर जाने की जिद कर रहे हैं। इसकी वजह से तमाम केंद्रों में आए दिन पुलिसकर्मियों और श्रमिकों की नोकझोंक हो होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार लॉकडाउन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने लोगों को घरों से निकलने पर रोक लगा दी है। ताकि लोगों को कोरोना वायरस से बचाया जा सके। इसके बाद भी लोग सड़क पर घूमकर लॉकडाउन का उल्लंघन किया जा रहा है। शुक्रवार को दरोगा छेदीलाल ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मुढ़ारी निवासी दिनेश कुशवाहा, परशुराम रैक्वार, सुरेश रैक्वार सहित 25 लोगों के खिलाफ कोतवाली कुलपहाड़ में रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed