{"_id":"636a9c922c67aa08f903f6c0","slug":"mahoba-mandal-tops-in-rejuvenation-of-schools-mahoba-news-knp7272878166","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों के कायाकल्प में महोबा मंडल में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों के कायाकल्प में महोबा मंडल में अव्वल
विज्ञापन
स्कूलों को संवारने में महोबा मंडल में अव्वल
हमीरपुर प्रदेश में 29वें और बांदा 39वें स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। स्कूलों को संवारने में महोबा जिले ने मंडल में पहला और प्रदेश की सूची में 10वां स्थान हासिल किया है। हमीरपुर को प्रदेश में 29वां और बांदा को 39वां स्थान मिला है। चित्रकूट 61वें स्थान पर है।
शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के लिए कायाकल्प योजना शुरू की है। इस योजना के तहत स्कूलों में सुंदरीकरण, शुद्ध पेयजल, शौचालय, फर्नीचर समेत 19 बिंदुओं पर कार्य कराए जा रहे हैं।
स्कूलों में काम कराने में अभी तक वाराणसी जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। वहां 91 फीसदी काम कराया जा चुका है। महोबा जिले के स्कूलों में 81 फीसदी काम हो चुका है।
विज्ञापन
बीएसए डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के स्कूलों में आरओ, महिला-पुरुष शौचालय, रैंप, चहारदीवारी, वॉलपेंटिंग, वॉशवेशन, श्यामपट आदि के काम कराए गए हैं। कार्यों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। स्कूलों में बचे कार्य भी जल्द पूरे करा लिए जाएंगे।