फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba kand: Sacked soldier is the owner of many houses and dumpers

महोबा कांड में बर्खास्त सिपाही के कानपुर, लखनऊ, औरैया, इटावा में मकान, 22 डंपर होने की बात सामने आई

Fri, 29 Jan 2021 01:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 Jan 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Mahoba kand: Sacked soldier is the owner of many houses and dumpers
महोबा कांड - फोटो : amar ujala
महोबा में क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में आरोपी सिपाही अरुण यादव (बर्खास्त) के पास कानपुर, लखनऊ और इटावा में कई मकान हैं। साथ ही वह 22 डंपरों का मालिक है। इंद्रकांत के भाई रविकांत ने अरुण यादव की चल और अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाया है।
विज्ञापन


जल्द ही वह अरुण की संपत्तियों की सूची विजिलेंस टीम को सौंपेंगे। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत की मौत में मामले तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार (निलंबित), कबरई थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला, सिपाही अरुण यादव और दो व्यापारी ब्रह्मदत्त और सुरेश सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


इधर, इंद्रकांत के भाई रविकांत का कहना है कि आरोपी सिपाही अरुण यादव की संपत्ति के बारे में उन्होंने काफी जानकारी जुटा ली है। रविकांत के मुताबिक अरुण के पास करहता, औरैया, भरथना, इटावा के तालपार, लखनऊ के आशाराम रोड पर डुप्लेक्स फ्लैट, कानपुर के श्यामनगर रामपुरम में मकान, कृष्णा नगर, लखनऊ में फ्लैट है। भरथना इटावा में 35 बीघा जमीन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 22 डंपर होने की बात सामने आई हैं। कई डंपरों से नंबर भी उनके पास हैं। रविकांत के मुताबिक सिपाही के खिलाफ कानपुर के चकेरी थाने और महोबा नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले अनिल व विकास की मदद से यह ब्योरा उन्होंने जुटाया है। इसे वह जल्द ही विजिलेंस और पुलिस अफसरों को सौंपेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed