फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Head Moharrir and two constables suspended for escaping from custody

महोबाः अभिरक्षा से बंदी फरार होने के मामले हेड मोहर्रिर व दो सिपाही निलंबित

Fri, 16 Sep 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mahoba: Head Moharrir and two constables suspended for escaping from custody
महोबा। मेडिकल कॉलेज झांसी से इलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से बंदी के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक महोबा ने हेड मोहर्रिर व दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही फरार हुए बंदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के जनपद भिंड के लारोड़ निवासी अजय सिंह के खिलाफ महोबा के कबरई थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। दो सितंबर को पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सात सितंबर को उप कारागार में निरुद्घ बंदी अजय की हालत बिगड़ गई थी। सीने में दर्द होने पर उसे जिला अस्पताल महोबा लाया गया था। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया था।
विज्ञापन

बंदी रक्षक व अन्य सिपाहियों द्वारा झांसी में बंदी का उपचार कराया जा रहा था। जिसके बाद 11 सितंबर को पुलिस लाइंस से हेड मोहर्रिर कैलाश नारायण, सिपाही सौरभ कुमार और आनंद कुमार ने बंदी को अपने कब्जे में लिया था। 12 सितंबर को बंदी मेडिकल कॉलेज झांसी से पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने कार्रवाई की है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर हेड मोहर्रिर कैलाश नारायण, सिपाही सौरभ कुमार व आनंद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पुलिस टीमें फरार बंदी की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed