फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba got first position in the division in traditional folk songs and folk dances.

Mahoba News: पारंपरिक लोकगीत व लोकनृत्य में महोबा को मंडल में प्रथम

Thu, 20 Nov 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 20 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mahoba got first position in the division in traditional folk songs and folk dances.
फोटो 19 एमएएचपी 13 परिचय-युवा उत्सव में पारंपरिक लोकगीत की प्रस्तुति देते महोबा के प्रतिभागी। स
महोबा। युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से मंडल स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन जनपद बांदा के बजरंग इंटर काॅलेज में हुआ। पारंपरिक लोकगीत और लोकनृत्य में जिला महोबा के प्रतिभागियों को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बांदा, महोबा, हमीरपुर व चित्रकूट जनपद के प्रतिभागी शामिल हुए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम व साइंस मेला प्रतियोगिता आयोजित हुई। वीणा पाणि संगीत विद्यालय महोबा के संगीताचार्य अबोध सोनी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मंडल स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में पारंपरिक लोकगीत एवं लोकनृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में राहुल अनुरागी, अनुराग, उदय प्रकाश, वैभवनारायण, निखिल, सोनिका, चांदनी, पारुल, तान्या, सृष्टि द्विवेदी ने सफलता हासिल की जबकि लोकनृत्य में तान्या गुप्ता, चांदनी, हनी भार्गव, सृष्टि द्विवेदी, गरिमा राजपूत, पारुल गुप्ता, पुष्पांजलि पाठक, अनुराग, उदय प्रकाश ने महोबा का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

महोबा के प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए हुआ। वहीं आईटीआई के छात्रों ने साइंस मेला में उत्क्रष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान रामश्री कॉलेज महोबा के संगीताचार्य सुमेंद्र कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिवशंकर राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed