फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba gets eight new PRV vehicles

Mahoba News: महोबा को मिले आठ नए पीआरवी वाहन

Sat, 13 Jul 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 13 Jul 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mahoba gets eight new PRV vehicles
महोबा। प्रदेश मुख्यालय से जिले को डायल-112 के आठ नए पीआरवी वाहन मिले हैं। इससे अब कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने में आसानी होगी। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर पीआरवी वाहन मौके पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने पुलिस लाइन से शुक्रवार को वाहनों को झंडी दिखाकर थानों के लिए रवाना किया। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत, आपातकालीन पुलिस सेवा को और प्रभावी व बेहतर बनाने के लिए डायल-112 मुख्यालय से जनपद महोबा को छह नए चार पहिया वाहन और दो दोपहिया वाहन मिले हैं।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि नए पीआरवी वाहन मिलने से जिले में अपराध नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी और वाहनों की सघनता में वृद्धि होगी। इससे पीड़ितों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पहुंचने में रिस्पांस टाइम को भी काफी कम किया जा सकेगा। इस मौके पर अपर एसपी सत्यम, प्रभारी यूपी डायल 112 आशीष भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed