Mahoba Election Seat Result: महोबा में 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, करवटें बदलते गुजरी प्रत्याशियों की रात
महोबा सदर सीट से 15 और चरखारी सीट से नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला गुरुवार को होगा।
विस्तार
महोबा में विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। आज सुबह आठ बजे से शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्र महोबा सदर व चरखारी सीट की मतगणना शुरू हो गई है। सेहरा किसके सिर बंधेगा और किसको हार का मुंह देखना पड़ेगा यह तो मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
जिले की दोनों विधानसभाओं के लिए 20 फरवरी को तीसरे चरण में मतदान हुआ था। करीब 65 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महोबा सदर सीट से 15 और चरखारी सीट से नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला गुरुवार को होगा। बुधवार को पूरे दिन प्रत्याशियों व समर्थकों में बेचैनी नजर आई। चायपान की दुकान से लेकर बाजारों व चौपालों में चुनावी चर्चा का दौर चलता रहा।
महोबा विधानसभा सीट
कुल मतदाता मतदान प्रतिशत
3,16,640 205706 64.97
चरखारी विधानसभा क्षेत्र में पड़े वोट
कुल मतदाता मतदान प्रतिशत
3,46,318 222111 64.13
विधान सभावार प्रत्याशियों का विवरण
चरखारी विधानसभा सीट
रामजीवन यादव- सपा
बृजभूषण राजपूत- भाजपा
निर्दोष राजपूत- कांग्रेस
विनोद राजपूत- बसपा
प्रेम नरायण राजपूत- आप
महोबा विधानसभा सीट
मनोज तिवारी- सपा
राकेश गोस्वामी- भाजपा
चौधरी सागर सिंह- कांग्रेस
संजय साहू- बसपा
महेश सिंह - आप
500 मीटर परिधि के बाहर नहीं हो सकेंगे इकट्ठा
महोबा जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिससे मतगणना स्थल से 500 मीटर की परिधि में 4 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। अपर जिला मजिस्ट्रेट राम सुरेश वर्मा ने बताया कि मतगणना के पश्चात विजयी प्रत्याशी दो ज्यादा व्यक्ति लेकर रिटर्निंग आफिसर के पास नहीं जाएगा। इसके बाद वह किसी प्रकार की जुलूस नहीं निकाल सकेगा।