{"_id":"6123e4ec8ebc3e79e701c27c","slug":"mahoba-became-self-sufficient-in-oxygen-production-mahoba-news-knp64783021","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राणवायु की नहीं होगी किल्लत, तीनों ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राणवायु की नहीं होगी किल्लत, तीनों ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार
विज्ञापन
जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले के तीनों ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गए हैं। अब ऑक्सीजन की कमी के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। प्लांट को संचालित करने के लिए स्टाफ को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमके सिन्हा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनजर जनपद में जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और कोविड अस्पताल एल-2 श्रीनगर में मई माह में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण का काम शुरू किया गया था। अब यह तीनों प्लांट पूरी तरह से तैयार हैं। प्लांट का संचालन और देखरेख करने के लिए स्टाफ को भी प्रशिक्षण मिल चुका है।
सीएमओ ने बताया कि जिला पुरुष अस्पताल और श्रीनगर अस्पताल में 500-500 एलएमपी और जिला महिला अस्पताल में 333 एलएमपी क्षमता तक ऑक्सीजन का उत्पादन कर स्टोर किया जा सकता है। जिला पुरुष अस्पताल में 100 बेड और जिला महिला अस्पताल व श्रीनगर में 50-50 बेड में इसकी आपूर्ति दी जाएगी।