{"_id":"609fcff3f173415ce478055b","slug":"mahoba-attack-on-young-man-sleeping-outside-with-sword-register-a-case-and-start-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: घर के बाहर सो रहे युवक पर तलवार से हमला, मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: घर के बाहर सो रहे युवक पर तलवार से हमला, मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश
Sat, 15 May 2021 07:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 15 May 2021 07:15 PM IST
सार
घर के बाहर सो रहे युवक पर दबंग ने तलवार से ताबड़तोड़ तीन वार किए। चीख पुकार सुन दौड़े परिजनों के ललकारने पर आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा के खरेला थानाक्षेत्र के बरदा गांव में घर के बाहर सो रहे युवक पर दबंग ने तलवार से ताबड़तोड़ तीन वार किए। चीख पुकार सुन दौड़े परिजनों के ललकारने पर आरोपी भाग निकला। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
बरदा गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह का पुत्र विक्रम सिंह (22) शुक्रवार की देर शाम गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। जहां भोजन के दौरान शराब के नशे में धुत युवक से कहासुनी हो गई। जिसके बाद विक्रम सिंह घर आ गया और घर के दरवाजे पर चारपाई डालकर सो गया।
परिजनों के मुताबिक रात करीब तीन बजे गांव का रोहित सिंह तलवार लेकर पहुंचा और सोते समय हमला कर दिया। चेहरे व दोनों हाथों में तलवार लगने से विक्रम लहूलुहान हो गया। दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। घायल को गंभीर हालत में परिजन सीएचसी चरखारी ले गए।
विज्ञापन
जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया लेकिन हालत में सुधार न होने पर युवक को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया। घायल के छोटे भाई शोबरन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रोहित सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज जाएगा।