फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Alkharam will climb the mare in marriage

महोबा: घोड़ी चढ़ेगा अलखराम, बराती बनेंगे कांग्रेसी, बोला प्रियंका दीदी से कहियेगा शादी में जरूर आएं

Thu, 03 Jun 2021 07:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Jun 2021 07:38 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर शादी में घोड़ी पर चढ़ने को लेकर महोबा के अलखराम को अब प्रियंका गांधी का साथ मिल गया है। जिसके बाद वो बहुत खुश है। प्रियंका को शादी में बुलाने के लिए उसने निमंत्रण पत्र भी भेजा है।

विज्ञापन
Mahoba: Alkharam will climb the mare in marriage
अलखराम - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा में अनुसूचित जाति के युवक के पहली बार शादी में घोड़ी चढ़ने को लेकर चर्चा में आए माधवगंज मेें प्रियंका गांधी द्वारा गठित टीम पहुंची और अलखराम और उसके परिजनों से बात की। टीम को अलखराम ने प्रियंका गांधी के नाम एक निमंत्रण पत्र सौंपा और कहा कि दीदी से कहिएगा शादी में जरूर आएं, बहुत खुशी होगी। 
विज्ञापन


माधवगंज मेें पहली बार 18 जून को अनुसूचित जाति के दूल्हा अलखराम घोड़ी चढे़गा, इसका कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संज्ञान लेकर दो सदस्यीय टीम गांव भेजी। बृहस्पतिवार को  कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बृजराज की अगुवाई में टीम ने अलखराम के परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन


दूल्हे अलखराम ने टीम के गांव आने पर खुशी जताई और एक निमंत्रण पत्र प्रियंका गांधी के नाम लिखकर कांग्रेस टीम को सौंपते हुए निवेदन किया कि दीदी से कहिएगा शादी में आएंगी तो हमें बहुत खुशी मिलेगी। बृजराज ने पत्रकारों को बताया कि प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस दूल्हे के लिए घोड़ी पर चढ़ने का इंतजाम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उसकी बारात में शामिल होकर शांतिपूर्वक रस्म अदा कराईं जाएंगी।  अलखराम के माता-पिता किसी अनहोनी को लेकर डरे हैं। इसकी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को सौंप दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल जल्द ही परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। उधर, समाजवादी पार्टी के लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने भी मुलाकात कर शादी में सहयोग का पूरा भरोसा दिलाया है। 

शस्त्र लाइसेंस बनवाना चाहता है अलखराम 
अलखराम ने बताया कि जब से शादी में घोड़ी चढ़ने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। तब से लगातार जान का खतरा बना हुआ है। बताया कि जल्द ही वह शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन करेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed