{"_id":"5e4ec0138ebc3ef28257580e","slug":"mahashivratri-today-the-pagoda-will-resonate-with-the-bomb-blares-mahoba-news-knp5459051161","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि आज, बम बम भोले के जयकारों के गूंजेंगे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि आज, बम बम भोले के जयकारों के गूंजेंगे शिवालय
विज्ञापन
महोबा। देवों के देव महादेव की आराधना का सबसे विशेष दिन महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शिवमंदिरों में रंगाई-पुताई के साथ अन्य व्यवस्थाएं की गई है। महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटेगी। इस दौरान मंदिर हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों से गूंजेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के बड़ी चंद्रिका मंदिर के समीप स्थित विशाल शिव मंदिर, बलखंडेश्वर मंदिर, रामकथा मार्ग स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर, रामकुंड स्थित शिवमंदिर, शिवतांडव मंदिर समेत सभी शिवमंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटेगी। पर्व को लेकर मंदिरों में खास तैयारियां की गई हैं। रंगाई पुताई के साथ मंदिर जाने वाले रास्तों को दुरुस्त कराया गया है। ताकि मंदिर आने-जाने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकांश मंदिरों में भक्तों के लिए पानी का भी इंतजाम किया गया है।
शिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। प्रत्येक शिवमंदिर में एसआई के अलावा महिला व पुरुष कांस्टेबल तैनात रहेंगे। अधिक भीड़ वाले मंदिर में ट्राफिक सिपाहियों की तैनाती रहेगी। बस स्टैंड स्थित बलखंडेश्वर मंदिर में भक्तों की अधिक भीड़ होने के चलते मंदिर से 100 मीटर पहले वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी। सीओ सदर जटाशंकर राव का कहना है कि मंदिरों में सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए हैं। अराजकतत्वों पर निगाह रखी जाएगी।
विज्ञापन
ऐसे करें भगवान शिव का अभिषेक
ज्योतिषाचार्य पं. भरत त्रिपाठी बताते हैं कि भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल, शहर, दूध, घी आदि से करना चाहिए। भांग, धतूरा, बेलपत्र, फूल चढ़ाने से भगवान प्रसन्न होते हैं। सच्चे मन से शिव की आराधना करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। गिलोय का रस पानी में मिलाकर भगवान का अभिषक करें तो उससे रोग दोष दूर हो जाते हैं।