फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   madavgang me pahli baar ghogi chadega nanusucit jati ka dhulha

माधवगंज में अनुसूचित जाति के युवक की घोड़ी में चढ़कर धूमधाम से निकलेगी बारात

Mon, 31 May 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
madavgang me pahli baar ghogi chadega nanusucit jati ka dhulha
महोबा। पनवाड़ी ब्लाक के गांव माधवगंज में रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ने के लिए अनुसूचित जाति के युवक ने अपनी शादी में घोड़ी पर बैठने का निर्णय किया और इसके लिए उसने सोशल मीडिया पर मदद मांगी। उनको भीम आर्मी का साथ मिला तथा स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा का आश्वासन दिया है। इस गांव में रूढ़िवादी पाबंदी के चलते अनुसूचित जाति के दूल्हे घोड़ी पर नहीं चढ़ते हैं।
विज्ञापन

माधवगंज गांव में यादव, अहिरवार और राजपूत जाति के लोग रहते हैं, जहां कभी भी शादी में अनुसूचित जाति का कोई दूल्हा घोड़ी पर नहीं बैठा है। अनुसूचित जाति के लोग अपनी बरात सादगी के साथ ले जाते हैं। इस रूढ़िवादी परंपरा को तोड़ने के लिए गयादीन के पुत्र अलखराम अहिरवार नेे आवाज बुलंद की है। उसकी शादी 18 जून को तय हुई है, जिसमें अलखराम ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट अपलोड की। इस पोस्ट में कहा गया है कि वह अपनी बरात में घोड़ी पर बैठकर निकलना चाहता है, क्या कोई ऐसा संगठन है जो उसकी बरात माधवगंज से घोड़ी पर निकलवा सके। पोस्ट वायरल होने पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष आकाश रावण ने गांव पहुंचकर अलखराम व उनके परिजनों से मुलाकात की और 18 जून को बरात घोड़ी पर ही निकलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उधर, ग्राम प्रधान महीपत श्रीवास का कहना है गांव में आज तक किसी ने घोड़ीपर बैठने का कोई प्रयास नहीं किया है। गयादीन के पुत्र अलखराम अहिरवार की शादी 18 जून को है। गांव में शांति का माहौल है। दूल्हे की बरात घोड़ी पर चढ़कर धूमधाम के साथ निकलेगी। प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट.......
थानाध्यक्ष महोबकंठ सुनील तिवारी का कहना है कि अलखराम का प्रार्थना पत्र मिला है। मौके पर जाकर जांच कर मामला देखा जाएगा और सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। शादी में कोई अड़चन नहीं होगी।
इंसेट....
अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा का कहना है उन्हें कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, फिर भी इसको लेकर संबंधित एसडीएम से जानकारी करेंगे। युवक घोड़ी पर चढ़कर बरात शादी की रस्में पूरी करेगा। प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।
इंसेट
गांव का जातीय समीकरण
ग्राम प्रधान महीपत श्रीवास ने बताया कि ग्राम पंचायत काशीपुरा में माधवगंज, करपहाड़िया, चंदनपुरा जुड़े हैं। पंचायत की कुल आबादी करीब 2200 है, जिसमें माधवगंज गांव में 400 यादव, 125 अहिरवार और एक घर राजपूत का है।
बोले ग्रामीण...
माधवगंज निवासी बालादीन अहिरवार का कहना है कि गांव में अनुसूचित जाति का कोई भी व्यक्ति शादी के दौरान घोड़ी पर कभी नहीं चढ़ा है। अगर युवक ने पहल की है, तो इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

रामकुमार यादव का कहना है संविधान में सभी को समान अधिकार दिए गए हैं। युवक ने आवाज उठाई है प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करानी चाहिए, जिससे उसकी बरात धूमधाम से निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed