फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Long jump and shot put in the Pacific teenager top

लंबी कूद में प्रशांत और गोला फेंक में किशोरी अव्वल

Thu, 19 Feb 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 19 Feb 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Long jump and shot put in the Pacific teenager top
बाबू रामेश्वर सिंह महाविद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। लंबी कूद में प्रशांत और गोला फेंक में किशोरी ने बाजी मारी।
विज्ञापन


बालक वर्ग की लंबी कूद में प्रशांत प्रथम, राममिलन द्वितीय और विनोद तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में विनोद प्रथम, प्रशांत द्वितीय और शंकरलाल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


बालिका वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में अनीता ने पहला, क्रांति ने दूसरा और किशोरी ने तीसरा स्थान पाया। गोला फेंक में किशोरी प्रथम, क्रांति द्वितीय और अनीता तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में काव्य पाठ में सपना सिंह प्रथम, पूनम द्वितीय और जितेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। महिला शिक्षा के महत्व पर आयोजित गोष्ठी में किशोरी ने पहला, सपना ने दूसरा, अभिषेक शुक्ला ने तीसरा स्थान पाया।


दहेज प्रथा के संदर्भ में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में संदीप कुमार और विपक्ष में पूनम गुप्ता ने बाजी मारी। निर्णायक मंडल में ब्रजगोपाल सिंह, प्रीती अंजू शामिल रहे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. रामबाबू सिंह, डॉ. ईशांत कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed