फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lok Janashakti Party comes out in support of a separate Bundelkhand state.

Mahoba News: अलग बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में उतरी लोक जनशक्ति पार्टी

Mon, 20 Jul 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lok Janashakti Party comes out in support of a separate Bundelkhand state.
महोबा। पृथक बुंदेलखंड राज्य की अलख जगा रहे पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत को लोक जनशक्ति पार्टी ने समर्थन देने का एलान किया है। सोमवार को पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व सांसद को समर्थन पत्र सौंपा। कहा कि अलग राज्य से ही बुंदेलखंड का संपूर्ण विकास संभव है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद पिछले कई सालों से बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। वह बुंदेलखंड के प्रत्येक जिले में जाकर पृथक राज्य की अलख जगा रहे हैं। वह इस अभियान से युवाओं को भी जोड़ रहे हैं। ताकि हरा-भरा बुंदेलखंड पृथक राज्य बनकर पूरी तरह समृद्ध हो सके। पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष अर्चना शुक्ला कस्बा चरखारी स्थित पूर्व सांसद के आवास पहुंच बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए समर्थन पत्र सौंपा। कहा कि उनकी पार्टी पृथक राज्य का पूरा समर्थन करती है। क्षेत्र की समृद्धि के लिए पृथक राज्य बनाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed