{"_id":"612292048ebc3e2f7302f703","slug":"lioness-squad-will-protect-daughters-mahoba-news-knp6476469164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की सुरक्षा के लिए जिले के सभी थानों में गठित होगा शेरनी दस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की सुरक्षा के लिए जिले के सभी थानों में गठित होगा शेरनी दस्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में सभी थानों में शेरनी दस्ता का गठन किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिले के दस थानों में इस प्रक्रिया को पूरा करने की तैयारी चल रही है। शहर के प्रमुख बाजार, मॉल, धार्मिक स्थलों या फिर भीड़भाड़ वाले इलाकों में शोहदों पर कार्रवाई के लिए शेरनी दस्ता को और सक्रिय कर दिया गया है।
एसपी सुधा सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिले के सभी थानों में शेरनी दस्ता का गठन किया गया है। महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए शेरनी दस्ता की ड्यूटी तय की गई है। महिलाएं खुद को बाजार या सड़कों पर सुरक्षित महसूस कर सकें, इसीलिए महिला सिपाहियों की सड़कों पर ड्यूटी लगाई जा रही है। बीट में सिपाहियों की हर दो घंटे पर लोकेशन भी चेक की जाएगी। कुछ जगहों पर सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिससे छेड़छाड़ व फब्तियां कसने की घटनाओं पर अंकुश लग सके और शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
गांव गांव पहुंचेगी पुलिस
ग्राम पंचायत सचिवालय में भी शेरनी दस्ता की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे पंचायत में महिलाओं की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। निराश्रित और बेसहारा महिलाओं की भी शेरनी दस्ता मदद करेगा और उनकी समस्याओं को हल कराने का प्रयास करेगा।