फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lightning struck while working in the mountain, five workers got burnt

Mahoba News: पहाड़ में काम करते समय गिरी बिजली, पांच श्रमिक झुलसे

Fri, 27 Jun 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 27 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lightning struck while working in the mountain, five workers got burnt
महोबा। जिले में शुक्रवार की शाम मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। दिनभर निकली तेज धूप के बाद शाम को आधा घंटे बारिश हुई। इस दौरान कुलपहाड़ क्षेत्र में बिजली गिरने से पहाड़ पर काम कर रहे पांच श्रमिक झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से तेज धूप निकलने से लोग उमस भरी गर्मी में पसीना-पसीना होते रहे। शाम करीब छह बजे आसमान में बादल छाने के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश होने से लोगोंं को गर्मी से राहत मिली।। कस्बा कुलपहाड़ निवासी गिरजा दयाल (42), प्रेमचंद्र (35), भूपेंद्र (32), लल्लू कुशवाहा (25) और मोहम्मद सईद (20) भटेवरा रोड स्थित पहाड़ पर पत्थर तोड़ने का काम करते हैं। शाम को अचानक बारिश होने पर सभी श्रमिक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे बैठ गए। तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से सभी श्रमिक झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने सभी श्रमिकोंं को सीएचसी पहुंचाया। सूचना मिलते ही तहसीलदार प्रमित सचान व राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार ने मौके पर पहुंच जांच की और घायलोंं का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed