फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Leakage pipeline not repaired even after a year

Mahoba News: एक साल बाद भी नहीं सुधरी लीकेज पाइप लाइन

Mon, 02 Mar 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 02 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Leakage pipeline not repaired even after a year
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर से धवर्रा की ओर जाने वाली नमामि गंगे योजना की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज की समस्या एक साल से बरकरार है। पाइपलाइन से लगातार पानी का रिसाव होने से सड़क पर जलभराव हो रहा है। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

नमामि गंगे योजना की मुख्य पाइपलाइन में लंबे समय से लीकेज की समस्या बनी हुई है। यह पाइपलाइन अजनर बस स्टैंड स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने से गुजरी है। जहां से धवर्रा की ओर जल आपूर्ति की जाती है। लगातार रिसाव के चलते पानी की बर्बादी हो रही है। देवीदीन, पप्पू, हरीराम आदि ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन लगभग एक वर्ष बाद भी समाधान नहीं हुआ। पाइपलाइन लीकेज होने से पानी बर्बाद हो रहा है। उधर, एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम का कहना है कि लीकेज की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। दो दिन के अंदर पाइपलाइन को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed