{"_id":"63fcecc5ed1f61c56c06b596","slug":"lakhs-stolen-from-former-ministers-closed-house-mahoba-news-c-12-1-101498-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पूर्व मंत्री के बंद मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पूर्व मंत्री के बंद मकान से लाखों की चोरी
Mon, 27 Feb 2023 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। चोरों ने पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू के घर को निशाना बनाया। बंद मकान में छत के रास्ते से घुसे चोर नकदी समेत लाखों का माल ले गए। सोमवार की रात आठ बजे परिजन घर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। एसपी, एएसपी व सीओ समेत पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की।
सपा सरकार में मंत्री रहे सिद्धगोपाल साहू के गांधीनगर स्थित आवास में ताला लगा था। पूर्व मंत्री के भाई संदीप साहू परिवार के साथ नए मकान में शिफ्ट हो गए थे। बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे पुराने मकान को रविवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। सोमवार की देर शाम परिजन पुराने घर गए तो ताले टूटे मिले। अलमारी व लॉकर में रखी नकदी समेत आभूषण गायब थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
एसपी अपर्णा गुप्ता, अपर एसपी आरके गौतम, सीओ रामप्रवेश राय मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने बारीकी से जांच की। अभी परिजनों ने कितने का माल गया इसकी तहरीर नहीं दी है। छानबीन के बाद सही जानकारी हो सकेगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर कितने की चोरी हुई है, इसकी स्पष्ट जानकारी हो सकेगी । पूर्व मंत्री के भाई संदीप से अफसरों ने जानकारी ली। एसपी का कहना हैं कि घटना की छानबीन कराई जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी सहित अन्य व्यापारी मौके पर पहुंच गए।