फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lakhs of jewellery, cash stolen from Raj Mistry's house

राजमिस्त्री के घर से नकदी समेत लाखों की चोरी

Sun, 10 Apr 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of jewellery, cash stolen from Raj Mistry's house
पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ के दिदवारा गांव में चोरों ने राजमिस्त्री के घर से लाखो ंकी जेवर, नकदी पार कर दी। घटना के समय गृहस्वामी एक शादी समारोह में शामिल होने पनवाड़ी गया था जबकि पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिदवारा गांव निवासी सियाराम राज मिस्त्री है। उसके दो पुत्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। दोनों बहुओं का जेवर घर पर ही रखा था। शुक्रवार की रात सियाराम एक शादी समारोह में शामिल होने पनवाड़ी गया था। तभी दीवार फांदकर चोर घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर चोर अलमारी व बक्से में रखी 40 हजार की नकदी, एक किलो चांदी, पांच तोला सोने के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह पत्नी रामप्यारी जब जागी तो सामान बिखरा और माल गायब देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित गृहस्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed