{"_id":"a7e659b13279804649f3f39b28d64a39","slug":"knockout-wife-and-son-out-of-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और पुत्र को पीटकर घर से निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और पुत्र को पीटकर घर से निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा
Updated Mon, 03 Aug 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे भाई को मकान बेचने में अड़ंगा डालने पर एक पति ने भाई के साथ मिलकर पत्नी को और पुत्र को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला द्वारा घर से न जाने पर पति ने पत्नी को लाठी डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर पुलिस ने सगे भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घायल महिला और उसके पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर महिला को झांसी रेफर कर दिया गया।
थाना खन्ना के ग्राम अकबई निवासी रजोला कुशवाहा अपना मकान छोटे भाई नाना को बेचना चाहता था। सोमवार को दोपहर दो बजे करीब मकान बेचने का सौदे को लेकर दोनों भाइयों में बातचीत चल रही थी। इतने में रजोला की पत्नी गुड्डों ने मकान बेचने से पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर मकान बेच दिया तो बच्चे कहां रहेंगे। इतना सुनते ही रजोला ने पत्नी और पुत्र नारायण, सीलू और गंभीर को अपने भाई के साथ मिलकर घसीटते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पत्नी द्वारा जिद पर अड़ने पर रजोला ने अपने भाई नाना के साथ मिलकर पत्नी गुड्डो(45) पर हमला कर उसे मरणासन कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे पुत्र शीलू पर भी लाठी से वार कर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने बीच बचाव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां और पुत्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जहां गुड्डों की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों भाइयों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि मारपीट की घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल मां पुत्र को इलाज के लिए भेज दिया है। अभियुक्तों की तलाश शुरू है।