{"_id":"4e548a0f6e28a963727649a2e1b4b067","slug":"kisan-mahapanchayat-hundreds-will-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान महापंचायत में जाएंगे सैकड़ों किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान महापंचायत में जाएंगे सैकड़ों किसान
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Sun, 12 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि ओलावृष्टि पर बर्बाद हुए किसानों से बुंदेलखंड का राजस्व महकमा खिलवाड़ कर रहा है। उन्हें तरह तरह के आश्वासन देकर टाल मटोल नीति अपना रहा है, जिसके लिए कर्वी में रणनीति बनाकर किसानों की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित किसानों की बैठक में उन्होंने कहा कि 15 जुलाई को कर्वी के पटेल चौक में किसानों की महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें राहत राशि भुगतान में धांधली के विरोध में आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा।
विज्ञापन
जिस तहसील में सबसे अधिक किसानों के उत्पीड़न धांधली की शिकायत मिलेगी किसान यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं किसान नेता वहां जाकर प्रदर्शन करेंगे।
अध्यक्ष ने बताया कि कर्वी में होने वाली किसान महा पंचायत में बुंदेलखंड के हर जिले से सैकड़ों किसान भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में महोबा से किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बैठक बुलाई गई है। बैठक में राम स्वरूप, अवधेश द्विवेदी, गोरेलाल यादव, गोविंद दास,जाहिर सिंह यादव, अखिलेश मिश्रा सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन