फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   kerz mafi ko leker pradersan

Mahoba News: कर्जमाफी व किसान पेंशन की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

Sat, 10 Dec 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
kerz mafi ko leker pradersan
महोबा। कर्जमाफी व पेंशन समेत कई मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन आंदोलित है। शुक्रवार को पदाधिकारी शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए सांसद आवास पहुंचे। सांसद के प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष राम खिलावन शुक्ला के नेतृत्व में किसानों ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि फसलों का उचित मूल्य न मिलने से 80 फीसदी किसान कर्ज में डूबे हैं और आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। उन्होंने किसानों का कर्ज माफ कराने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने लखीमपुर खीरी हत्याकांड में जेल में बंद बेगुनाह किसानों को रिहा किए जाने, मध्यम छोटे व सीमांत किसानों के लिए 10 हजार रुपये मासिक किसान पेंशन योजना लागू करने और विद्युत संशोधन विधेयक तत्काल वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महासचिव हरीहर दीक्षित, रश्मि सिंह, ईश्वरी प्रसाद तिवारी, मुन्ना सिंह, स्वामी प्रसाद राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed