फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ken-Betwa Link Project: Survey of barrage and canal to be done with Rs 1.66 crore

केन-बेतवा लिंक परियोजना: 1.66 करोड़ से होगा बैराज व कैनाल का सर्वेक्षण

Tue, 03 Feb 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 03 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ken-Betwa Link Project: Survey of barrage and canal to be done with Rs 1.66 crore
महोबा। बुंदेलखंड की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत बैराज और कैनाल का सर्वेक्षण कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसको लेकर केन-बेतवा लिंक नहर निर्माण मंडल महोबा की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। सर्वेक्षण कार्य में 1.66 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माह फरवरी के अंत तक सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी व एमपी के बुंदेलखंड वाले इलाके को सिंचित करने के लिए महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना को 2021 में मंजूरी मिली थी। इसकी मदद से झांसी, ललितपुर, जालौन, बांदा और महोबा के साढ़े नौ लाख किसानों को फायदा मिलेगा। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी के साथ बुंदेलखंड में पीने का पानी भी मुहैया होगा। हालांकि, प्रोजेक्ट की लेटलतीफी से इसकी लागत भी लगातार बढ़ती गई। सिंचाई अफसरों के मुताबिक इसकी लागत बढ़कर 44 हजार करोड़ रुपये जा पहुंची है। परियोजना की लागत का 90 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार वहन कर रही है जबकि पांच फीसदी धनराशि यूपी और पांच फीसदी धनराशि एमपी सरकार को खर्च करना है।
विज्ञापन

परियोजना के तहत जनपद हमीरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत पैलानी बैराज के कमांड एरिया में सर्वे का कार्य 69.83 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा जबकि जनपद झांसी के विभिन्न टैंक, डैम व झील को केन-बेतवा लिंक कैनाल से जोड़ने के लिए सर्वेक्षण का कार्य 96.39 लाख की लागत से होगा। केन-बेतवा लिंक नहर निर्माण मंडल महोबा के अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों स्थानों पर सर्वेक्षण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया 13 फरवरी तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद 45 दिन के अंदर सर्वेक्षण कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
योजना से कहां-कितनी भूमि को सिंचाई के लिए मिलेगा पानी

झांसी- 17,488 हेक्टेयर

ललितपुर- 3,533 हेक्टेयर

महोबा- 37,564 हेक्टेयर

बांदा- 1,92,479 हेक्टेयर
-------------
मिलने वाला पेयजल (मिलियन क्यूसेक मीटर में)

झांसी- 14.66

ललितपुर- 31.98

महोबा- 20.13
-------------
221 किलोमीटर लंबे लिंक कैनाल से जुड़ेगी नदी

महोबा। केन व बेतवा नदी को जोड़ने के लिए 221 किलोमीटर लंबी लिंक कैनाल बनाई जाएगी। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के दौधन बांध में केन नदी पर बांध बनाया जाएगा। यहां से निकली कैनाल को बेतवा से जोड़ा जाएगा। नहर का आखिरी सिरा बरुआसागर स्थित झील से मिलेगा। केन-बेतवा लिंक चैनल का निर्माण मार्च 2030 तक पूरा होना है। केन बेतवा लिंक चैनल में उत्तर प्रदेश में 21 किलोमीटर का निर्माण होगा। इसके साथ ही बांदा में केन नहर प्रणाली का सुधार, महोबा के बांध व तालाबों का जीर्णोद्धार, केन नदी पर दो नए बांध व झांसी में पारीछा व बरुआसागर बांध का जीर्णोद्धार भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed