{"_id":"5f2455df8ebc3ea08b5c10a0","slug":"kajali-fair-will-not-be-organized-due-to-corona-in-mahoba-mahoba-news-knp5743849102","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः कोरोना के चलते अबकी नहीं होगा कजली मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः कोरोना के चलते अबकी नहीं होगा कजली मेले का आयोजन
विज्ञापन
समिति की बैठक में बोलते जिलाधिकारी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। ऐतिहासिक कजली मेले के आयोजन को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में महोबा संरक्षण एवं विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी समाजसेवी व सदस्यों से सलाह मशविरा के बाद डीएम ने कहा कि कोरोना महामारी की गंभीर समस्या को देखते हुए 838 वर्षों से प्रति वर्ष लगने वाला कजली महोत्सव का इस बार आयोजन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महोबा संरक्षण एवं विकास समिति के द्वारा किसी भी तरह का कोई भी सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किया जाएगा।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ने की वजह से इस बार हमें अपनी परंपराओं को छोड़ना होगा। इसी में सभी की भलाई है। पूरे शहर में कई कंटेनमेंट जोन हैं। इसलिए हम सभी को बहुत ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। इस महामारी से बचने के लिए अभी तक कोई दवा नहीं बनी है। इससे बचने के लिए मास्क लगाएं और आपस में दो गज की दूरी का पालन करें।
उन्होंने कहा कि ज्यादातर काम घर पर रहकर ही किए जाएं। अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम के बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें। बैठक में सीडीओ हीरा सिंह, एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर रामकृष्ण पांडेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी अटलराज भास्कर, जिला कृषि अधिकारी वीपी सिंह, उपायुक्त उद्योग विमल द्विवेदी, समिति के सदस्य शिवकुमार गोस्वामी, मालती विश्वकर्मा, रुद्र प्रताप सिंह, आल्हा परिषद के अध्यक्ष शरद तिवारी दाऊ, व्यापार मंडल से रामजी गुप्ता, हरिश्चंद्र साहू मौजूद रहे।