फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   kaangres ka haath deshadroh ke saath: yogee

कांग्रेस का हाथ देशद्रोह के साथ: योगी

Tue, 23 Apr 2019 11:18 PM IST
mahoba Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Apr 2019 11:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

विज्ञापन
kaangres ka haath deshadroh ke saath: yogee
चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोह के साथ है। बोले क्या देशद्रोहियों की मदद करने वालों का आप साथ देंगे? कहा कि सपा-बसपा सरकार बिजली नहीं दे पाई। क्योंकि वह अंधेरे में डकैती डलवाते थे। भाजपा सरकार में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। गुंडे माफिया प्रदेश छोड़कर चले गए। अपराधियों की जगह अब जेल में है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मंगलवार को डाक बंगला ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में आतंकवाद था। अब भाजपा सरकार में आतंकवाद और नक्सलवाद का तेजी से सफाया हुआ है। उन्होंने कहा कि आल्हा गायन में लिखा है एक को मारे द्विई मर जाए तीसरा खौफ खाए मर जाए। इसी तरह आप लोगों को एक चोट गठबंधन पर करनी है और दूसरी चोट कांग्रेस पर करनी है जो भी तीसरा बचेगा खुद ही मर जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश के अंदर भाजपा की लहर चल रही है। पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में भाजपा अकेले 30 सीटें जीतेगी। असम, मेघालय, केरल, त्रिपुरा, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, राजस्थान में भी भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार ने गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। रेलवे लाइन, मेडिकल कॉलेज, एक्सप्रेस-वे का निर्माण बुंदेलखंड में कराया जा रहा है। गांव-गांव में पानी की पाइप लाइनें बिछाने के लिए सरकार ने 9,000 करोड़ रुपया स्वीकृत किया है। 3,000 करोड़ रुपया अवमुक्त कर दिया गया है। जिससे गांव-गांव में पानी पहुंचेगा। इस मौके पर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि न गुंडाराज न भ्रष्टाचार, सबका साथ सबका विकास नारे के साथ भाजपा ने विकास कराया है। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया, पूर्व सांसद विजय बहादुर सिंह, महोबा विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, विधायक राठ मनीषा अनुरागी, तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, नगर पालिका अध्यक्ष दिलाशा तिवारी, जिपं अध्यक्ष ममता यादव सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी की सभा में महिला सिपाही गिरकर बेहोश
मुख्यमंत्री की चुनावी सभा के दौरान तेज गर्मी के चलते लोग बेहाल रहे। निर्धारित समय से डेढ़ घंटा देरी से आए मुख्यमंत्री की सभा में पुलिस कर्मचारी भी तेज धूप में ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। इसी बीच शहर कोतवाली में तैनात एक महिला कांस्टेबल रचना धूप के चलते गश खाकर गिर गई। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
मुख्यमंत्री ने ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed