फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Junkyard was converted into a beautiful park

कूड़ाघर में तब्दील हुआ सुंदर पार्क

Wed, 30 Sep 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Wed, 30 Sep 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Junkyard was converted into a beautiful park
महोबा। पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते सुभाष चौकी के पास बनाया गया पार्क उपेक्षा का शिकार हो रहा है। पार्कों की देखरेख न होने से पार्क में लगाए गए, झूले, सीमेंट की कुर्सियां गायब हो गईं हैं। जिससे अब पार्क कूड़ा घर में तब्दील हो गया है। जिससे लोगों ने पार्क में आना-जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

शहर का मुख्य चौराहा सुभाष चौक के पास सड़क के दोनों तरफ दो छोटे छोटे-छोटे पार्क बनाए गए थे। पार्कों में हरी घास लगी हुई थी। पार्क शहर के बीचों बीच में होने से यहां पर सुबह शाम लोगों की भारी भीड़ जमा होती थी। लोग पार्कों में लगी हरी घास का आनंद लेते थे। पार्क के पेड़ पौधों की सुरक्षा के लिए चारों तरफ से लोहे की फेंसिंगवाल करा दी गई थी, लेकिन प्रशासन उदासीनता और देखरेख के अभाव में दोनों पार्क बेकार पड़े हैं। जिससे पार्क के किनारे दुकानदारों ने चाट और चाय की दुकानें सजा ली हैं। ग्राहकों के रुकने से चाय के जूठे डिसपोजल गिलास और चाट के दोने पत्तल पार्क के अंदर फेंक दिए जाते हैं, जिससे पार्क कूड़ाघर में तब्दील हो गया है। वहीं दूसरे पार्क में बाइक और टेंपो मिस्त्रियों ने टेंपो और बाइकों को सुधारने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


टेंपो स्टैंड बना सुभाष चौक पार्क
देखरेख के अभाव में सुभाष चौक पार्क टेंपो स्टैंड बनकर रह गया है। पार्क की हरियाली, पौधे गायब हो जाने पर अब टेंपो मिस्त्रियों ने पार्क के अंदर टेंपो खड़ी करके उनकी मरम्मत का काम करना शुरू कर दिया है। पार्क को आसपास के दुकानदार पार्क की जमीन का उपयोग अपने निजी इस्तेमाल में कर रहे हैं, जिससे पार्क धीरे धीरे अपना वजूद खोता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed