{"_id":"60b517af8ebc3ee47f744ddc","slug":"jile-ke-4-lakh-youvaoo-ka-tikakaran-aaj-mahoba-news-knp6314666165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के चार लाख युवाओं का टीकाकरण आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के चार लाख युवाओं का टीकाकरण आज से
विज्ञापन
जिले के चार लाख युवाओं का टीकाकरण आज से
-रोजाना 1000 युवाओं के टीकाकरण का लक्ष्य
- पांच दिनों के लिए मिली 5000 डोज
- मीडिया, रोडवेज कर्मियों व कैदियों के लिए बने अलग केंद्र
महोबा। जिले में एक जून से 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के टीकाकरण अभियान की शुरूआत होने जा रही है। इसके तहत जिले की चार लाख से ज्यादा आबादी लक्षित है। रोजाना एक हजार युवाओं को टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीके की 5000 डोज जिले में आ चुकी है। मीडिया कर्मी, रोडवेज कर्मी और जेल बंदियों के लिए अलग से केंद्र बनाए गए हैं।
कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए 18 साल पार वालों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों में वैक्सीन के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है। जनपद में 18 से 44 साल आयुवर्ग के लगभग 4.07 लाख लोग है। इसमें 200 मीडिया कर्मी, रोडवेज कर्मी व जेल बंदी भी शामिल हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमके सिन्हा ने बताया कि अभियान में कुल 11 सत्र चलाए जाएंगे। पांच दिन के लिए 5000 डोज यहां आ गई हैं। जिला अस्पताल, पनवाड़ी सीएचसी, जैतपुर सीएचसी, कुलपहाड़ सीएचसी, श्रीनगर पीएचसी तथा खरेला पीएचसी में 18 से 44 साल तक के लोगों के टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा मीडिया कर्मियों के लिए महिला अस्पताल, बंदियों के लिए जेल व रोडवेज कर्मियों को रोडवेज परिसर में ही विशेष सत्र चलेंगे। इसके लिए प्री रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन
इनसेट
कबरई व चरखारी सीएचसी में चलेगा अभिभावक स्पेशल सत्र
कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 12 साल से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने विशेष पहल की है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जीआर रत्मेले ने बताया कि ‘कोविड टीकाकरण अभिभावक स्पेशल सत्र भी शुरू किया गया है। अभिभावकों के लिए दो विशेष सत्रों कबरई व चरखारी सीएचसी में 12 साल से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों को टीका लगेंगे। रोजाना 100 का लक्ष्य है। टीकाकरण के लिए अभिभावकों को बच्चों का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र अथवा स्कूल आईडी अपने साथ लाना अनिवार्य है। यहां पात्र लाभार्थी को ही इसका लाभ मिलेगा।