फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Jannat Club and Mayank XI teams won the cricket match.

Mahoba News: क्रिकेट मैच में जन्नत क्लब व मयंक इलेवन की टीमें जीतीं

Sat, 23 Dec 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jannat Club and Mayank XI teams won the cricket match.
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर में चल रहे एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला जन्नत क्लब और हंसराज क्लब के बीच हुआ। जिसमें जन्नत क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 100 रन बनाए। जन्नत क्लब ने 18 रन से मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला यदुवंशी क्लब व मयंक इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें 11.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंपायर की भूमिका अभिजीत सिंह व मो. माजिद ने निभाई। (संवाद)
विज्ञापन

--------------
पांच शिकायतों में एक का हुआ निस्तारण
पनवाड़ी (महोबा)। थाना परिसर में अपराध निरीक्षक देवेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद से संबंधित चार और पुलिस से संबंधित एक मामला आया। जिसमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व टीमें मौके पर भेजी गईं। (संवाद)
विज्ञापन

--------------
नौकरी के नाम पर रुपये मांगने पर करें शिकायत
महोबा। सेवायोजन विभाग की ओर से कराए गए रोजगार मेले में सफल हुए अभ्यर्थियों को सजगता बरतनी होगी। नौकरी के नाम पर यदि कोई नियोजक या कंपनी रुपयों की मांग करती है तो इसकी शिकायत जिला सेवायोजन कार्यालय में की जाए। जिला रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी ने बताया कि मेला पूरी तरह निशुल्क है। इस प्रकार की शिकायत आने पर संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed