फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   jangal mein aag lagane se darjanon ped-paudhe jhulase hain

जंगल में लगी आग से दर्जनों पेड़-पौधे झ़ुलसे

Tue, 23 Apr 2019 11:26 PM IST
mahoba Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Apr 2019 11:26 PM IST
सार

आधा किमी दूर तक फैली आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

विज्ञापन
jangal mein aag lagane se darjanon ped-paudhe jhulase hain
चरखारी के जंगल में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के मोहल्ला रामनगर के आगे जंगल में अचानक आग लग गई। करीब आधा किमी दूर तक आग फैलने से वहां भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना के बाद भी वन विभाग के अधिकारी मौके पर नही पहुंचे। एक घंटे देरी से पहुंची फायर बिग्रेड ने पुलिस व अन्य लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दर्जनों पेड़ पौधे झुलस गए।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम शुरू होते ही अग्निकांड की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। रोजाना खेत खलिहानों, मकानों व जंगलों में आग लगने के मामले आ रहे है। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे कस्बा चरखारी के रामनगर के आगे जंगल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठने पर लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी लेकिन सूचना के एक घंटे बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। इस दौरान आईआईबी प्राइवेट लिमिटेड कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तेज हवाएं चलने से आग करीब आधा किमी तक फैल गई।  सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस व चौकी इंचार्ज त्रिभुवन सिंह फोर्स के साथ आग बुझाने में जुटे रहे। बाद में 400 लीटर की क्षमता वाली आग बुझाने की मशीन लेकर आए दमकल कर्मियों ने पूरी तरह आग पर काबू पाया। राजू राठौर, लाखन सिंह, राहुल, बदन सिंह आदि का आरोप है कि सूचना के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी नही पहुंचे। दमकल वाहन भी देरी से पहुंचा। जिससे दर्जनों पेड़ पौधे आग से जल गए।
विज्ञापन
आधा किमी दूर तक फैली आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed