फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   janasandesh saikil yaatra nikaalee

जनसंदेश साइकिल यात्रा निकाली

Sun, 01 May 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sun, 01 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
janasandesh saikil yaatra nikaalee
साइकिल यात्रा में शामिल सपाई। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाने के लिए समाजवादी जन संदेश साइकिल यात्रा रविवार को निकाली गई। साइकिल पर सवार कार्यकर्ता सिर पर लाल टोपी और पार्टी का झंडा लेकर निकले। तेज धूप के बाद भी कार्यकर्ताओं में साइकिल यात्रा के प्रति उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन


कस्बा जैतपुर के मोहल्ला घुसयाना से हमीरपुर महोबा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। जो कस्बे के मोहल्ला जुगयाना, बजरिया, चमन चौराहा, बाईपास रोड, मिलन चौराहा होते हुए थुरट गांव पहुंची। जहां पर कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके बाद साइकिल यात्रा देर शाम को सारंगपुरा, पचारा गांव होते हुए कुड़ई ग्राम पहुंची जहां पर कार्यकर्ताओं ने रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन


साइकिल यात्रा में भागीरथ यादव, मौला बख्श, बलराम बनाफर आदि मौजूद रहे। इसी तरह शहर में आल्हा चौक से नगर अध्यक्ष शाहिद अली उर्फ राजू एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अजयराज यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। जो नगर में घूमकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। शाम को साइकिल यात्रा आल्हा चौक पर समाप्त हुई। साइकिल यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, कुंभकरण यादव, अशरत खान, महेश प्रसाद निषाद सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को घर घर में जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल यात्रा में नगर अध्यक्ष अजय यादव, जितेंद्र बाबू, सान मोहम्मद, रवि यादव, देवकरन सिंह के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। खरेला प्रतिनधि के अनुसार जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी व नगर अध्यक्ष खरेला राका मंसूरी के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। जिसमें पदाधिकारियों ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। मंगली बाजार से शुरू हुई साइकिल यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान धर्मसिंह, देवेंद्र यासदव, करन सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।


खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं व बेरोजगारों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। इस मौके पर रमेश यादव, लाला विश्वकर्मा, हरीश खां, राजेश शिवहरे, लल्लू शुक्ला, रामकरन सविता आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed